..................... Hema Malini ने आखिरकार देख ली Gadar 2, किया ऐसा रिव्यू की चौंक जाएंगे सनी देओल! Hema Malini finally watched Gadar 2, later did such a review Sunny Deol will be shocked! - Hindi Filmibeat

Hema Malini ने आखिरकार देख ली Gadar 2, किया ऐसा रिव्यू की चौंक जाएंगे सनी देओल!

hema malini, gadar 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 के घटिया रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है और इससे पता चलता है कि गदर के तारा सिंह और सकीना से लोग कितनी मोहब्बत करते हैं।

हालांकि इस दौरान धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने भी सनी देओल की फिल्म गदर 2 देख ली है और उन्होने इसका रिव्यू भी किया है। सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी और सनी देओल के परिवारों के बीच कुछ खास रिश्ता नहीं है लेकिन गदर 2 की रिलीज के बाद अचानक बहुत कुछ देखने को मिला है।

हेमा मालिनी ने इस फिल्म का रिव्यू करते हुए इसको दिलचस्प बताया है। पैपराजी से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "गदर देख कर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। जो उम्मीद थी वैसी ही थी। बहुत दिलचस्प है। ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है।

उस दौर को लेके आए हैं अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है। उस युग को दिखाया है, इसे खूबसूरती से निर्देशित किया गया है।" हेमा मालिनी यहीं नहीं रुकी, उन्होने आगे कहा, "सनी शानदार हैं, उत्कर्ष, अनिल शर्मा जी के बेटे उन्हें ने भी बहुत सुंदर अभिनय किया है।

जो नई लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है। ये पिक्चर देख कर एक दम राष्ट्र की प्रति जो भाव होना चाहिए, देशभक्ति, वो बहुत ही है। मुस्लिम के प्रति जो भाई चारा होना चाहिए। उस विषय को आखिरी बार में लेके आए हैं।

यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा संदेश है।" इसके बाद हेमा मालिनी का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि ड्रीम गर्ल के इस रिव्यू को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके पहले ऐशा देओल ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी जहां सनी देओल और बॉबी देओल साथ में नजर आए थे।

Read more about: hema malini gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X