अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की अब कैसी ही तबीयत ? हेमा मालिनी ने इशारों में बयां किया पति का हाल

Hema Malini

बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं इतना ही नहीं इस उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र अपने दिनचर्या का वीडियो बनाकर फैन्स के साथ शेयर करते हैं, लेकिन जैसे ही फैन्स को यह मालूम हुआ कि धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें कैंडी ब्रीज अस्पताल में भर्ती किया गया है फैन्स काफी परेशान हो गए। धर्मेंद्र के फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे।

हेमा मालिनी ने बताई कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

हालांकि धर्मेंद्र को क्या हुआ है इस बारे में तो अभी पुष्टी नहीं कि जा सकती है, लेकिन हां हाल ही में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सिंपल सूट पहने हेमा मालिनी चेहरे पर मुस्कान लिए नजर आईं। हेमा मालिनी ने पैपराजी से पूछा कि वह सब कैसे हैं तभी पैपराजी ने हेमा मालिनी से पूछ लिया कि धर्मेंद्र पाजी कैसे हैं ? एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी हाथ जोड़कर और सिर हिलाकर इशारा कर बताती हैं कि वह ठीक हैं। यह देखकर पैपराजी को भी तसल्ली होती है।

चल रहा है चैकअप

IANS की रिपोर्ट की माने तो एक्टर को अभी डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनका अभी रूटीन चैकअप चल रहा है। उनके साथ परिवार का एक सदस्य हमेशा ही रुकता है। बताया जा रहा है कि अभी बॉबी देओल और सनी देओल बारी-बारी से दिन और रात में रुकते हैं। धर्मेंद्र के फिल्मी सफर की बात करें तो 1960 से अपना करियर शुरु करने वाले धर्मेंद्र कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन उनकी 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'यमला पगला दीवाना', 'अपने', 'ड्रीम गर्ल' आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं। वहीं आने वाली फिल्म की बात करें तो धर्मेंद्र 'इक्कीस' फिल्म में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X