..................... Hema malini Dharmendra celebrated 44 years of their marriage unseen photos viral - Hindi Filmibeat

Wedding Photos: धर्मेंद्र ने 88 की उम्र में रचाई तीसरी शादी! खुद दिखाई जयमाला और किस करते इनसाइड तस्वीरें

Hema Malini Dharmendra

Dharmendra Hema Malini 44th Wedding Anniversary: बॉलीवुड के क्यूट कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को आज 2 मई को 44 साल हो गए हैं। उन्होंने इस खास दिन को सेलिब्रेट भी किया। दरअसल आपको बता दें कि इस खास मौके पर ड्रीम गर्ल ने एक बहुत ही प्यारा धर्मेंद्र के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो को साझा किया और इसमें धर्मेंद्र के साथ कुछ पुरानी तस्वीर नजर आई।

हेमा मालिनी ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि आज हमारी 44वीं शादी की सालगिरह है। इस खूबसूरत सफर में दो बेटियां और प्यार नाती-नातिन हैं और हम प्यार भरी दुनिया में पूरी तरह खोए हुए हैं। एक्ट्रेस ने इस पर आगे लिखा कि "हमारे फैंस का प्यार और उनका समर्थन लगातार बना रहे। मैं जीवन से और क्या ही मांगूंगी। जिंदगी में इस खूबसूरत तोहफे के लिए भगवान से शुक्रिया अदा करूंगी।"

इसी के अलावा रेडिट हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की कुछ अनसीन तस्वीरें वायरल हो रही है। जो कि उनकी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में धर्मेंद्र को नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। तो वही हेमा मालिनी भी नारंगी रंग की साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है। दोनों के गले में वरमाला भी नजर आ रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साथ में तकरीबन 28 फिल्मों में काम किया है। इसी के अलावा वह पहली बार साल 1970 में 'तुम हंसी में जंवा' के सेट पर मिले। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और इसी के अलावा आपको बता दें कि उन दोनों को आखिरी बार फिल्म 'शिमला मिर्च' में साल 2020 में देखा गया था।

इस फिल्म में हेमा मालिनी का टाइटल किरदार था और वही धर्मेंद्र को कर्मियों में देखा गया था। शादी के बाद इस प्यार से कपल की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुए। धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी की थी और अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी तलाक नहीं दिया। अपनी पहली शादी से वह चार बच्चों के पिता बने थे।

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X