2 फरवरी 2014 को होगी धरम-हेमा की बेटी अहाना की शादी

लीजिये वह दिन भी तय हो गया जिस दिन बॉलीवुड की छोटी बेटी अपने ससुराल जायेगी.. जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमामालिनी की छोटी बेटी अहाना देओल की जिनकी शादी की तारीख तय हो गयी है। खबर है कि अहाना की शादी की तारीख 2 फरवरी 2014 को होगी। इस साल के ही जून में अहाना की सगाई दिल्ली के एक व्यवसायी वैभव वोरा से हुई थी।

दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन यह पूरी तरह से अरेंजड मैरज बतायी जा रही है। शादी पंजाबी होगी या दक्षिण भारतीय, ये निर्णय लेना अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि शादी मुंबई में ही होगी, जिसमें करीबी लोग शामिल होंगे उसके बाद एक बड़ा रिसेप्शन मुंबई में और एक दिल्ली में होगा। हेमा ने मीडिया को बताया कि वैभव काफी अच्छा लड़का है और अहाना के लिए हर लिहाज से फिट है।

मालूम हो ओडिशी नृत्यांगना अहाना देओल के बारे में खबर आयी थी कि वह फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यह बात खुद हेमा ने एक इवेंट में कही थी लेकिन करियर की बात आते-आते अचानक से अहाना की सगाई की खबर आ गयी जो कि अपने आप में काफी हैरान करने वाली बात थी। खैर आपको बता दें कि हेमा की छोटी बेटी अहाना ने अपनी मां और बड़ी बहन ईशा देओल के साथ कई स्टेज शो किये हैं और कई विज्ञापनों में नजर आयी हैं। ईशा की शादी पिछले साल बिजनेस मैन भारत तल्खानी से हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X