हेमा मालिनी को डांस करते देख मुस्कुराने लगे धर्मेंद्र, ऐसा था सनी- बॉबी का हाल, क्या है वीडियो की सच्चाई?

Hema Malini Dancing In front of Deol Family: हेमा मालिनी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और वो शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इस वीडियो में हेमा मालिनी को डांस करते हुए देखकर धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
बता दें कि धरम पाजी के निधन के बाद कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं लेकिन इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा है। इस वीडियो को लेकर कई सवाल हैं और कहा जा रहा है कि क्या सच में हेमा मालिनी ने सनी, बॉबी और धर्मेंद्र के सामने परफॉर्म किया है?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि हेमा मालिनी तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया गाने पर डांस कर रही है और इसको देखकर धर्मेंद्र मुस्कुरा रहे हैं।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हकीकत ये है कि दोनों वीडियो अलग अलग प्रोग्राम के हैं। हेमा मालिनी ने कहीं और परफॉर्म किया था और सनी, बॉबी और धर्मेंद्र किसी और शो पर एक साथ आए थे। दोनों वीडियोज को जोड़कर एक वीडियो और बनाया गया है और कहा जा रहा है कि हेमा ने सबके सामने परफॉर्म किया है। हालांकि सबको पता है कि देओल परिवार के बेटे हेमा मालिनी के साथ कभी नहीं नजर आए हैं। फिल्म अपने को लेकर भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म में हेमा मालिनी और ईशा देओल को होना चाहिए था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''धर्मेंद्र जी शर्माते बच्चे जैसे हैं।'' एक ने लिखा, ''धर्मेंद्र जी आपने पहली वाइफ का दिल दुखाया ...... ऐसे मर्द मुझे बिल्कुल नहीं पसन्द जो अपनी फुली पत्नी के होते हुए दूसरी वाइफ लाए फिर चाहे वो सेलिब्रिटी हो या प्राइम मिनिस्टर।'' एक ने लिखा, ''कल्पना कीजिए कि आप अपनी सौतेली माँ को अपने पिता के लिए नाचते हुए देख रहे हैं... बच्चों के लिए दर्द।'' देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











