बेटी ईशा के तलाक के बीच वायरल हुआ मां हेमा मालिनी का रोते हुए वीडियो, दामाद भरत पर बोलीं- वो मेरा बेटा...

Hema Malini, Esha Deol, Bharat Takhtani

Hema Malini Video: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे बुरे दौर का सामना कर रही हैं। दो नन्ही बेटियों के साथ ईशा इन दिनों अपने तलाक के दर्द से गुजर रही हैं। इसी बीच अब उनकी मां और दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हेमा मालिनी अपने दामाद के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं और उन्हे अपना बेटा कहती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये हेमा मालिनी का थ्रोबैक वीडियो हैं। वहीं अब ईशा देओल के तलाक के बीच फैंस उनका ये वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसके कारण अब ये काफी तेजी से वायरल हो गया है।

आपो बता दें कि ईशा देओल ने 'इंडियन आइडल 12' के एक एपिसोड में अपनी बिदाई समारोह में अपनी मां हेमा की भावनाओं के बारे में भी बताया था। शो में हेमा मालिनी गेस्ट बनकर गई थीं। जहां मेकर्स ने ईशा का एक वीडियो मैसेज उन्हें दिखाया था। इसमें ईशा ने कहा था कि उनकी मां ने बिदाई समारोह में अपने आंसू रोके हुए थे। बाद में जब उन्होंने मां को कॉल किया तो वह बहुत जोर से रोईं।

ईशा देओल के इस मैसेज को सुनकर ही हेमा मालिनी काफी भावुक हो गई और उनके आंसू निकल पड़े। इसके बाद वो अपनी बेटियों के बारे में बात करने लगीं। इसी दौरान उन्होंने इपने दामादों पर भी खूब प्.ार बरसाया और उन्हें अपना बेटा बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X