धर्मेंद्र के जाने के बाद सदमे में आईं हेमा मालिनी, आंखों से बहते रहे आंसू, बोलीं- क्या वो चले गए ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सासंद हेमा मालिनी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चाओं में हैं। बता दें कि जब से धर्मेंद्र का निधन हुआ है तब से हेमा मालिनी सदमे में हैं। आए दिनों उन्हें धरम पाजी की याद सताती है। बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में ना हों, लेकिन उनके फैन्स, उनके परिवार और उनके चाहने वालों के दिलों में वह हमेशा बसे रहेंग।

धर्मेंद्र को मिला इंटरनेशनल सम्मान
आपको बता दें कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड सेरेमनी में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। इंटरनेशनल लेवल पर धर्मेंद्र को मिले सम्मान से हेमा मालिनी का दिल गद-गद हो गया है। हेमा मालिनी ने Variety India से बातचीत के दौरान इस श्रद्धांजलि को दिल छूने वाला बताया है। हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र जी ऐसे इंसान थे जिन्हें दूनियाभर से प्यार मिलता था। दूर देश में बैठा इंसान भी उनका फैन था। देश के हर कोने में उनका नाम था।
मैं उनसे दोबारा कब मिल पाऊंगी
हेमा मालिनी ने कहा कि वह धर्मेंद्र को बेहद मिस करती हैं। हर पल उन्हें धर्मेंद्र की याद आती है। उनकी कमी खलती है। मैं तो खुद से ही यह सवाल पूछती रहती हूं कि क्या वो सच में चले गए ? मैं उनसे दोबारा कब मिल पाऊंगी ?
शोले है पसंदीदा फिल्म
हेमा मालिनी ने आगे बताया कि उन्हें उनकी और धर्मेंद्र की फिल्म शोले बहुत पसंद है। यह फिल्म उनके दिल के करीब है। क्योंकि शोले के दौरान हमने काफी अच्छे पल साथ बिताए थे जिसे भूला नहीं जा सकता। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि मैंने उनकी सारी फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन अब समय निकालकर मैं उनकी हर एक फिल्म देखूंगी।
बिजी रहते थे धर्मेंद्र
हेमा मालिनी ने आगे बताया कि धर्मेंद्र जी काफी बिजी एक्टर थे। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी रहते थे। हम साथ में समय नहीं बिता पाते थे। ना ही साथ में ट्रैवल करते थे। हेमा मालिनी ने आगे बताया कि उनके साथ समय बिताने के लिए मैं उनके साथ फिल्में साइन किया करती थी। जिससे शूटिंग के दौरान हम बात कर सकें।
देओल परिवार में आज तक शामिल नहीं हुईं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। दोनों के दो बेटियां हैं ईशा और अहाना। देओल परिवार में तीनों का ही आना जाना ना के समान है। धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा जो देओल परिवार द्वारा रखी गई थी उसमें ना तो हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां शामिल हुईं और जब हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा रखी तब देओल परिवार में से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। इस नजारे को देखने के बाद लोगों को लगने कहा कि क्या दोनों परिवारों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं ?


Click it and Unblock the Notifications











