धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रो पड़ीं हेमा मालिनी, प्रार्थना सभा में छलका दर्द, बोलीं- हमारा प्यार सच्चा था...

Hema Malini

धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर का 24 नवंबर को निधन हो गया था। 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन फैन्स और परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही सब ठीक होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपने जन्मदिन के कुछ दिनों पहले ही धर्मेंद्र ने आखिरी सांस ली। बता दें कि धर्मेंद्र से जाने के बाद सनी और बॉबी देओल ने मिलकर प्रेयर मीट रखी थी, लेकिन इस प्रार्थना सभी में हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां शामिल नहीं हुई थीं। वहीं आज 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी और इतने अहम मौके पर देओल परिवार में से कोई भी शामिल नहीं हुआ।

हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी प्रेयर मीट

बता दें कि दिल्ली में हुई धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी के साथ उनकी दोनों बटियां ईशा और अहाना उनका साथ देती देखीं। सफेद साड़ी में हेमा मालिनी को देख उनके फैन्स का भी दिल रो पड़ा। बता दें कि ड्रीम गर्ल ने अपने पति धर्मेंद्र को याद कर श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में दो लाइनें कहीं। हेमा मालिनी ने दिल से जो भी शब्द कहे वह लोगों के दिलों को छू गए। चलिए जानते हैं कि क्या कुछ कहा हेमा मालिनी ने।

धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने कही दिल छू लेने वाली बात

वायरल हो रहे इस वीडियो में हेमा मालिनी कहती नजर आ रही हैं कि मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया और वही मेरे जीवन साथी बन गए। हमारा प्यार सच्चा था इसलिए हम में किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत थी और हम दोनों ने शादी की। वो मेरे लिए एक बहुत ही समर्पित जीवन साथी बने। वह मेरे लिए मजबूत स्तंभ बनकर हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। मेरे हर निर्णय में उनकी सहमती रही। मेरी दोनों बेटियां ईशा और अहाना के लिए वात्सल्य भरे पिता बने। उन्होंने बच्चियों की सही समय पर शादी करवाई।

इमोशनल हुईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी आगे कहती हैं कि हमारे 5 ग्रैंड चिल्ड्रन हैं। उनके लिए बहुत प्यारे नानू बनकर बहुत प्यार करते थे। हमारे बच्चे भी पिता के लिए क्रेजी थे। वह बच्चों को लेकर गार्डन में जाते थे और कहते थे कि यह मेरी सुंदर फुलवाड़ी है इसे सहेज के रखना। बता दें कि स्पीच देते हुए हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां बेहद इमोशनल नजर आईं।

नजर नहीं आए सनी और बॉबी देओल

ही मैन को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम नामी नेता जैसे गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के मंत्री मंजीदर सिंह, कंगना रनौत समेत तमाम नेताओं को देखा गया, लेकिन इस प्रार्थना सभा में ना तो सनी देओल नजर आए, ना ही बॉबी और ना ही प्रकाश कौर दिखीं।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X