मथुरा में ड्रीम गर्ल हेमा के लिए बेकरार लोग लेकिन जीत है मुश्किल

इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की कतारें लग गईं। लोग उनको देखने के लिए बुरी तरह पगलाये दिखे। मालूम हो कि हेमामालिनी बीजेपी के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं।
मोदी की लहर देखकर चुनाव लड़ रही हैं हेमा मालिनी
यहां हेमा मालिनी का सामना नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अनुज गर्ग से है। जयंत चौधरी को कांग्रेस का समर्थन है।
मथुरा में 24 अप्रैल को मतदान होने हैं
हेमा मालिनी ने पत्रकारों को बताया कि अगर वह जीतती हैं तो वृंदावन में जन सुविधाएं सुधारने, यमुना नदी की सफाई, ब्रज क्षेत्र को उसके असंख्य राधा-कृष्ण मंदिरों के साथ एक विकास मॉडल बनाने के लिए काम करेंगी। मथुरा में 24 अप्रैल को मतदान होने हैं। हेमा ने पूरा भरोसा जताया है कि उन्हें मथुरा की जनता जरूर मौका देगी।
वैसे मथुरा से हेमा की राह इतनी आसान नहीं है जितना कि वो सोच रही हैं। क्योकि जयंत चौधरी इस इलाके में एक जाना-पहचाना नाम है जिन पर किसानों और स्थानीय लोगों का काफी भरोसा है।
इसमें कोई शक नहीं कि हेमामालिनी एक मशहूर अभिनेत्री हैं और ऊपर से एक महिला हैं जिसकी वजह से युवाओं और महिलाओं का उनके प्रति झुकाव लाजिमी है लेकिन केवल इस वजह से हेमा की जीत पक्की है इसे कह पाना थोड़ा सा मुश्किल होगा। इसलिए लोगों का उनके लिए क्रेजी होना उन्हें बहुमत दिला पायेगा या नहीं यह कह पाना अभी कठिन है।


Click it and Unblock the Notifications











