दिल्ली में क्यों अलग रखी प्रेयर मीट ? सवालों से घिरीं हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारा निजी मामला है

देओल फैमिली और हेमा मालिनी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद दोनों परिवार में काफी तना तनी देखी गई। देओल परिवार ने ताज होटल में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी थी, लेकिन हेमा मालिनी और उनके परिवार को ना तो प्रेयर मीट में देखा गया और ना ही धर्मेंद्र के जन्मदिन पर किए गए शानदार फंक्शन में।

Hema Malini

क्यों रखी हेमा मालिनी ने अलग प्रेयर मीट

हेमा मालिनी ने खुद ही धर्मेंद्र के लिए एक अलग प्रेयर मीट का आयोजन किया। धर्मेंद्र के निधन के लगभग 17 दिनों बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में प्रेयर मीट का आयोजन किया जिसमें तमाम नेता और अभिनेता शामिल हुए थे। 11 दिसंबर को हेमा मालिनी द्वारा आयोजित इस प्रेयर मीट में उनकी दोनों बेटियां और एक्स दामाद भरत तख्तानी नजर आए थे, लेकिन इस दौरान देओल परिवार को नोटिस नहीं किया गया। धर्मेंद्र के जाने के बाद दोनों ही परिवारों के बीच दूरियां साफ झलकने लगीं।

धरम जी का जाना किसी सदमे से कम नहीं है

वहीं दोनों की अलग-अलग प्रेयर मीट देख एक यूजर ने कहा- लगता है दोनों परिवारों के बीच तनातनी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- धर्मेंद्र के जाने के बाद कितना कुछ बदल गया है। वहीं लोगों की ऐसी बातें सुन अब हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा- धरम जी का जाना किसी सदमे से कम नहीं है। जब वह अस्पताल में भर्ती थे तब मैं ईशा, अहाना, सनी और बॉबी उनके साथ ही थे। पहले भी कई बार हो चुका है कि उनकी तबीयत खराब थी वह भर्ती रहे थे, लेकिन वह स्वस्थ घर लौटते थे, हमने सोचा इस बार भी ऐसी होगा, लेकिन इस बार ईश्वर की इच्छा कुछ और थी।

ये हमारा निजी मामला है...

वहीं आगे जब हेमा मालिनी के अलग प्रेयर मीट रखने की बात पूछी गई तब उन्होंने कहा कि- ये हमारा निजी मामला है। हेमा मालिनी ने आगे कहा कि मेरे ग्रुप के लोग अलग हैं इसलिए मैंने एक प्रेयर मीट अपने घर पर रखी थी और एक प्रेयर मीट दिल्ली में रखी थी क्योंकि मैं राजनीति में हूं। इसीलिए यह जरूरी हो गया था कि फील्ड के लोग और दोस्तों के लिए अलग प्रेयर मीट रखूं। मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है। वहां के लोग भी धरम जी के लिए दीवाने थे। इसलिए मैंने एक प्रेयर मीट वहां भी रखी थी। मैं खुश हूं इससे।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X