..................... Hema Malini Birthday- रेखा का डांस, धर्मेंद्र का सेलिब्रेशन और सलमान खान का स्वैग Hema Malini Birthday- Rekha's dance, Dharmendra celebration and Salman Khan's swag, video goes viral - Hindi Filmibeat

Hema Malini Birthday- रेखा का डांस, धर्मेंद्र का सेलिब्रेशन और सलमान खान का स्वैग, शानदार वीडियोज वायरल

hema malini, birthday

Hema Malini Birthday- बीते दिन हेमा मालिनी का 75वां जन्मदिन था और इसको काफी धूमधाम से मनाया गया। इस बर्थडे बैश से जो तस्वीरें और वीडियोज निकलकर सामने आ रहे हैं वो आपको खुश और हैरान दोनों करने वाले हैं।

हमेशा की तरह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी काफी खूबूसरत लग रहीं थीं और बर्थडे गर्ल का अंदाज अलग ही नजर आ रहा था। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ सितारों ने एक शमां बांध दिया। इस पार्टी के कुछ बेहतरीन वीडियोज में एक रेखा और हेमा मालिनी का वीडियो है।

रेखा ने किया डांस

इस वीडियो में सदाबहार अभिनेत्री रेखा काफी खुश नजर आ रही हैं। उनको वीडियो में हेमा मालिनी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो पर रेखा जी हेमा मालिनी की तारीफ करती हुईं दिख रही हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा वो काफी हैरान रह गया है।

केक काटते वक्त मौजूद थे धर्मेंद्र

एक वीडियो और चर्चा में जिसमें हेमा मालिनी केक काट रहीं हैं और काफी समय के बाद धर्मेंद्र उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस पार्टी ने कई ऐसी यादें दी हैं जो कि फैंस को याद रहेंगी। इस दौरान हेमा और धर्मेंद्र की बेटियां भी मौजूद थीं और सभी काफी सुंदर लग रहीं थीं।

स्वैग में पहुंचे सलमान खान

इस पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान ने एंट्री मारकर इसको चार चांद लगा दिए और हमेशा की तरह वो काफी हैंडसम लग रहे थे। उनके अलावा इस पार्टी में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, जया बच्चन और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे नजर आए थे। फिलहाल आप देखिए सभी की झलक...

Read more about: hema malini birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X