74 की उम्र में हेमा मालिनी ने लिया ऐसा फैसला, गांव में है धर्मेंद्र तो... तस्वीरें वीडियो वायरल

लग्जरी कारों को छोड़कर दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई में पबिल्क ट्रांसपोर्ट से सफर करने का फैसला किया। हेमा ने इंस्टाग्राम पर मुंबई मेट्रो स्टेशन की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए और आभार भी जताया।
मुझे आप सभी के साथ अपना अनूठा, अद्भुत अनुभव शेयर करना चाहिए। कार से दहिसर पहुंचने में 2 घंटे का सफर तय किया, यात्रा काफी थकाऊ थी। जिसके बाद मैंने कार की बजाय मेट्रो से यात्रा करने का फैसला लिया। यह बहुत आरामदायक और खुशी से भर देने वाला था। जब ये बन रही थी, तो काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बनने के बाद बिल्कुल तेजी से मैं आधे घंटे में जुहू पहुंच गई।
बता दें कि धर्मेंद्र इन दिनों जहां अपने गांव में काफी साधा सिंपल जीवन जी रहे हैं और अपने खेत खलिहान से अपने शानदार वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। तो वहीं हेमा मालिनी राजनीति और जनसेवा के लिए काम कर रही हैं।
इसके बाद, उन्होंने बताया कि उन्होंने मेट्रो से उतरने के बाद ऑटो से घर जाने का फैसला किया। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे। वीडियो में हेमा मालिनी मेट्रो आने के बाद ट्रेन में चढ़ती हुईं दिखाई दी और ट्रेन में खाली जगह देखकर बैठ गईं।
मेट्रो के अपने अनुभव के बाद मैंने डीएन नगर से जुहू तक ऑटो से जाने का फैसला किया और वह भी पूरा हो गया। ऑटो ने मुझे मेरे घर पर उतारा। यह देख सुरक्षाकर्मियों को हैरानी हुई, वह अपनी आँखों पर विश्वास नहीं कर रहे थे! सब मेरे लिए एक अद्भुत, सुखद अनुभव था।
एक्ट्रेस को आम आदमी की जिंदगी जीते देखकर फैंस के चेहरे खुशी से झूम उठे। एक यूजर ने उनकी इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा,'वाह मैम, आपको इस मेट्रो में देखकर अच्छा महसूस हो रहा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ग्रेट हेमा जी, आपकी सिम्प्लिसिटी की मैं हमेशा सराहना करती हूं'।


Click it and Unblock the Notifications