कृष्णावतारम पार्ट -1 की स्पेशल स्क्रीनिंग पर मथुरा पहुंची हेमा मालिनी, मुस्कराते हुए निकलीं बाहर
Krishnavatram part 1 Screening: हेमा मालिनी को बीते दिन मथुरा में स्पॉट किया गया और इस दौरान वो फिल्म 'कृष्णावतारम भाग 1 - हृदय हृदयम्' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। बता दें कि इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ फिल्म के निर्माता 'साजन राज कुरुप' भी नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इस दौरान वो थिएटर में बैठी हैं और फिल्म का आनंद ले रही हैं। निर्माता ने कहा, ''हेमाजी ने फिल्म के एक्टर्स, निर्देशक और प्रोड्यूसर को लेकर काफी तारीफें कीं।
इस दौरान उन्होंने फिल्म देखी और मुस्कराते हुए बाहर निकलीं।'' हेमा मालिनी कितनी बड़ी कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं हैं और वो जब किसी फिल्म की तारीफ करती हैं तो निश्चित ही उसकी कीमत बढ़ जाती है।
1500 थिएटर्स में रिलीज
कृष्णावतरम भाग 1 फिल्म को इंडिया के करीब 1500 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज किया गया है। पता चला है कि ये फिल्मल खाड़ी देशों सहित 56 देशों में चल रही है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लेखक राम मोरी की प्रशंसित पुस्तक सत्यभामा पर आधारित है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है। फिलहाल फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications