हेमा मालिनी करेंगीं नेत्रदान
हेमा मालिनी ने वर्ल्ड साइट डे पर भुवनेश्वर में अपनी आँखों को डोनेट करने की घोषणा की है. हेमा के मुताबिक इससे किसी को यह सुंदर दुनिया देखने को मिल जाएगी. हेमा का यह निर्णय प्रशंसा के योग्य और प्रेरणास्पद है.
इसके पूर्व ऐश्यर्वा राय भी यह फैसला कर चुकी है. दोनों अभिनेत्रियों की आँखें उनकी खूबसूरती को और बढ़ाती है. उम्मीद की जानी चाहिए कि इन दोनों अभिनेत्रियों से बॉलीवुड के नायक भी कुछ सीखेंगे.


Click it and Unblock the Notifications