डांसिंग क्वीन की खोज करेंगी हेमा!

कुछ भी अच्छा पाने के लिए कुशल लोगो की तलाश होती है जब नृत्य की बात की जाए तो हेमा मालिनी से बेहतर कौन हो सकता है। इसीलिए टीवी के चैनल कलरस के नए डांस रियलिटी शो में हेमा मालिनी को जज बनाया गया है।
इससे पहले हेमा केवल एक गायन रियलिटी शो की जज थी जिसमें वे पंडित हृदयनाथ मंगेशकर के साथ थी।
लेकिन मजेदार बात है कि हेमा ने फिल्मों में ज्यादातर शास्त्रिय नृत्य ही किया है तो कहीं प्रतियोगियों में इस बात को लेकर घबराहट न हो जाए। वैसे भी हेमा काफी सख्त स्वभाव की मानी जाती है।
इस शो में हेमा के साथ जिंतेन्द्र भी जज की भूमिका अदा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications