TEASER: कॉमेडी फिल्म 'हेलमेट' में दिखेगी अपारशक्ति खुराना और प्रनूतन बहल की जोड़ी
बैक टू बैक फिल्मों में बतौर सह कलाकार लोगों का दिल जीतने के बाद अब अपारशक्ति खुराना मेनलीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। अपारशक्ति खुराना, प्रनूतन बहल, अभिषेक बैनर्जी और आशीष वर्मा स्टारर फिल्म 'हेलमेट' का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सतराम रमानी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी।
सोनी पिक्चर्स और डिनो मोरिया की प्रोडक्शन हाउस डि एम मूवीज़ मिलकर ऑडिएंस के लिए ये विषय प्रधान कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर सतराम रमानी का मानना है कि हेलमेट बहुत ही मजेदार कहानी है यह फिल्म उस मुद्दे पर बनी है जिसके बारे में आज भी भारत में लोग बात करने में हिचकिचाते है और शर्मसार हो जाते हैं हम इसी मुद्दे को मनोरंजक और मजेदार तरीके से पेश करने वाले हैं।

इससे पहले सतराम प्रभुदेवा, पूजा भट्ट, सोहेल खान को असिस्ट कर चुके हैं और हेलमेट उनकी एक निर्देशक के तौर पर उनकी डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म की कहानी फिल्म लुका छिपी के लेखक रोहन सरकार ने लिखी है।
खास बात है कि अपारशक्ति खुराना के काम को लोगो ने खूब सराहा है और हेलमेट बतौर लीड उनकी पहली फिल्म होगी। वहीं, यह नोटबुक के बाद यह प्रनूतन की दूसरी फिल्म होगी।
फिल्म की शूटिंग बनारस में की जाएगी और 2020 में रिलीज़ की जाएगी। सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी का कहना है कि सोनी हमेशा उन्हीं प्रोजेक्ट को सपोर्ट करता है जिसका कंटेंट दमदार हो। हम हमेशा से बेहतरीन कहानियों को बताने में विश्वास करते हैं और हेलमेट एक ऐसी फिल्म है जो एक ऐसे विषय को पर आधारित है जो आज की सबसे बड़ी जरूरत है। यह लोगों के दिलों को ज़रूर छू जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











