TRAILER: अमेज़न प्राइम वीडियो की कॉमेडी फिल्म ‘हेलो चार्ली’, आदर जैन और जैकी श्राफ का मजेदार अंदाज

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फैमिली एवं किड्स एंटरटेनर 'हेलो चार्ली' का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया है। इस कॉमेडी फिल्म में जैकी श्रॉफ, आदर जैन, एलनाज नौरोजी और राजपाल यादव के साथ-साथ अपना डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री श्लोका पंडित भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

पंकज सारस्वत द्वारा निर्देशित और एक्सेल इंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित 'हेलो चार्ली' का ट्रेलर एक एडवेंचर कॉमेडी की अजीबोगरीब दुनिया से हमारा परिचय कराता है, जिसमें गोरिल्ला टोटो और भोले-भाले चार्ली (आदर जैन) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी मजेदार हरकतें देखने को मिलती हैं।

Hello Charlie

इस ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा, "किसी भी कॉमेडी फिल्म में काम करते हुए मुझे हमेशा बहुत मजा आता है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि इस जॉनर की फिल्में करना आसान काम नहीं है। इतनी मुश्किल फिल्म को इतनी आसानी से बनाने का श्रेय निर्देशक और उनके तकनीशियनों की शानदार टीम को जाता है। यह अनुभव वाकई मजेदार रहा।

जैकी श्राफ ने की तारीफ

जैकी श्राफ ने की तारीफ

एक्टर ने आगे कहा, यह एकदम परफेक्ट बैलेंस था, क्योंकि फरहान, रितेश और पंकज इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माताओं में गिने जाते हैं। दूसरी तरफ आदर और श्लोका के साथ काम करना बड़ा प्यारा अनुभव था। वे जिस तरह की एनर्जी सेट पर पैदा करते हैं वह कमाल है, तारीफ के काबिल है और बड़ी प्यारी है। हमें खुशी है कि फिल्म की अमेजन प्राइम वीडियो पर ग्लोबल रिलीज़ होने जा रही है, जो दुनिया भर के सिनेप्रेमियों को जोरों से हंसाएगी।"

उम्मीद है कि फिल्म सबको पसंद आएगी

उम्मीद है कि फिल्म सबको पसंद आएगी

ट्रेलर लॉन्च होने पर अभिनेता आदर जैन ने बड़े उत्साह के साथ बताया, "मैं इस बात को लेकर बेहद रोमांचित हूं कि ट्रेलर सामने आ चुका है और आखिरकार दर्शकों को अब 'हेलो चार्ली' के संसार की एक झलक देखने को मिलेगी। मैंने जैकी सर, फरहान सर, रितेश सर, पंकज सर, श्लोका और टीम के बाकी सभी सदस्यों के साथ काम करते हुए कमाल का वक्त बिताया है। हमने यह फिल्म पूरे दिल से और ईमानदारी के साथ बनाई है। हम उम्मीद करते हैं कि इस ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म 'हेलो चार्ली' सबको बेहद पसंद आएगी।"

मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है

मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है

ट्रेलर पर टिप्पणी करते हुए नवोदित अभिनेत्री श्लोका पंडित ने कहा, "अगर एकदम संक्षेप में कहूं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। यह मेरी डेब्यू फिल्म है तथा अपनी पहली ही फिल्म में जैकी सर, आदर और राजपाल सर के साथ काम करके मैं खुद को वाकई लकी मानती हूं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और हमारे निर्देशक पंकज सारस्वत के साथ काम करना वास्तव में एक सिखाने वाला अनुभव साबित हुआ है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। यह एक शानदार अहसास है कि मेरी डेब्यू फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर होने जा रहा है! इससे ज्यादा की मैंने कभी तमन्ना भी नहीं की थी।"

हेलो चार्ली

हेलो चार्ली

भारत समेत 240 अन्य देशों एवं क्षेत्रों के प्राइम मेम्बर 9 अप्रैल, 2021 को इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X