85 की उम्र में जिम में पसीना बहा रही हैं हेलन, इंडस्ट्री की डांसर्स को दी चेतावनी, बोलीं- मैं लौट रही हूं...

Helen Pilates Video: हेलन (Helen) बॉलीवुड इंजस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर रही हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में ऐसे आइटम सॉन्ग दिए हैं जो आज तक लोगों के दिलों में बसे हैं। हेलन ने पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल, महबूबा-महबूबा मेरा नाम चिन चुन चू जैसे कई गानों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भले ही आज हेलन स्क्रीन से दूर हैं लेकिन फिर भी लोग उनके गाने आज भी सुनना पसंद करते हैं। हेलन खान परिवार की पार्टी या फंक्शन में आए दिनों नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल तो हेलन जिम के चक्कर लगा रही हैं।
85 की उम्र में जिम में पसीना बहा रही हैं हेलन
जी हां, हाल ही में हेलन के जिम वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि हेलन पिलाटे सेशन लेती दिख रही हैं। वह मशहूर वर्कआउट ट्रेनर से बात करती नजर आ रही हैं। हेलन कहती हैं कि जब से उन्होंने पिलाटे सेशन लिया है तब से वह एनर्जेटिक, जीवंत और खुश महसूस कर रही हूं। हेलन ने कहा कि उन्हें पहले चलने में काफी दिक्तत होती थी उनके घुटने में काफी दर्द था, लेकिन अब वह अच्छा महसूस कर रही हैं। अब उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत नहीं है वह खुद से चल सकती हैं।
इंडस्ट्री की डांसर्स को दी चेतावनी
इसके अलावा हेलन कहती हैं कि वह अब शायद फिर से डांस कर पाएंगी। उन्होंने इंडस्ट्री की सभी डांसर्स के चेतावनी देते हुए कहा कि वह लौट रही हैं। हेलन आगे कहती हैं कि पहले वह पिलाटे से बचना चाह रही थी, लेकिन अब मैं एक भी सेशन मिस नहीं करना चाहती हूं। वह हंसते हुए कहती हैं कि वह पहले से जोशीला महसूस कर रही हैं। अब हाई होने के लिए ड्रिंक और स्मोक की जरूरत नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











