..................... Helen in Marathi Film One Room Kitchen | मराठी फिल्म 'वन रूम किचन' में नजर आएंगी हेलेन - Hindi Filmibeat

मराठी फिल्म 'वन रूम किचन' में नजर आएंगी हेलेन

helen
अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड की मशहूर कैबरे डांसर हेलेन अब मराठी फिलमों में भी अभिनय करती नजर आयेंगी। इस ही महीने 16 दिसम्बर को उनकी पहली मराठी फिल्म 'वन रूम किचन' रिलीज हो रही है।

हम दिल दे चुके सनम और मोहब्बतें के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हेलेन इस फिल्म में एक ईसाई महिला का किरदार निभाएंगी जो कारगिल युद्ध से अपने बेटे के लौटने का इंतजार कर रही है। महेश तिलेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में हेलेन ने पहली बार में ही काम करना स्वीकार कर लिया क्योंकि वह उन्हें बहुत लंबे अरसे से जानती थीं।

इस फिल्म में कुछ अंग्रेजी संवादों के अलावा ज्यादातर संवाद मराठी में हैं। तिलेकर का कहना है कि फिल्म में हेलेन ने बहुत ही अच्छी तरह से मराठी संवाद बोले हैं। हेलेन के अलावा इस फिल्म में भारत जाधव, आशालता, भार्गवी चिरुमले और श्रीराम लागू जैसे मराठी कलाकार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X