Halloween Party: भूत-परेत-चुड़ैल बनने के चक्कर मे स्टार्स ने धरे ऐसे सांग, पार्टी में निकली लोगो की किल्ली

Heidi Klum Halloween Party 2025

Heidi Klum Halloween Party 2025: हर साल की तरह इस बार भी सुपरमॉडल हाइडी क्लम की हैलोवीन पार्टी ने स्टार्स और फैन्स को दीवाना बना दिया। हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इस पार्टी में अपने हटके और डरावने कॉस्ट्यूम्स में नज़र आए। यहां देखिए इस पार्टी के एक से बढ़कर एक शानदार और हैरान करने वाली तस्वीरें।

हाइडी क्लम

"स्पूकी सीज़न" की असली रानी कही जाने वाली हाइडी क्लम ने इस बार भी सबको हैरान कर दिया। उन्होंने पहले ही अपने फैन्स को चेतावनी दी थी कि इस बार उनका लुक "बहुत ही बदसूरत" होगा, लेकिन जो सामने आया, वो किसी ने सोचा भी नहीं था। ऑस्कर-नॉमिनेटेड मेकअप आर्टिस्ट माइक मरीनो के साथ मिलकर उन्होंने चमकदार हरे रंग की मेडुसा का लुक बनाया और पार्टी में सबको दंग कर दिया।

टॉम काउलिट्ज़

हाइडी के पति टॉम काउलिट्ज़ ने भी अपने लुक से कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका लुक देखकर हर कोई फ्रीज हो गया। हर कोई इस कपल के लुक को देखता ही रह गया।

आइस-टी और कोको ऑस्टिन

रैपर आइस-टी और उनकी पत्नी कोको ऑस्टिन हाइडी की पार्टी के रेगुलर गेस्ट हैं। इस बार आइस-टी ने लाल हुड वाले जंपसूट के साथ खून से सना मास्क पहना, जबकि कोको ने चमकदार लाल विग और डेनिम बॉडीसूट पहना, जिस पर लिखा था - "Wanna Play?"

जेम्स चार्ल्स

यूट्यूबर जेम्स चार्ल्स ने डरावनेपन की हद पार कर दी। वो अपने ही कटे हुए सिर को हाथ में लेकर पहुंचे - बिलकुल 2019 मेट गाला में जारेड लीटो के आइकॉनिक लुक की तरह, लेकिन अपने अंदाज़ में। उनका यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया।

डैरेन क्रिस और मिया स्वीर

अभिनेता डैरेन क्रिस ने हाइडी से प्रेरणा लेते हुए खुद को श्रेक (Shrek) के रूप में तैयार किया। हरे फेस पेंट, नकली नाक और बड़े पेट वाले कॉस्ट्यूम में वे बिल्कुल फिल्मी लग रहे थे। उनकी पत्नी मिया स्वीर ने 'फियोना' नहीं, बल्कि पस इन बूट्स (Puss in Boots) का लुक अपनाकर सबको चौंका दिया।

इलोना मेहर
ओलंपियन इलोना मेहर ने अपने ग्लैमरस लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने "विंटेज बार्बी" का रूप लिया - ब्लैक ओपेरा ग्लव्स, गोल्ड ज्वेलरी और क्लासिक मेकअप के साथ उनका लुक रॉयल और एलीगेंट दिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा - "Beast. Beauty. Brains. Barbie."

डेमी लोवाटो
गायिका डेमी लोवाटो ने सोशल मीडिया ट्रेंड को फिर से ज़िंदा कर दिया। उन्होंने अपने मशहूर "Poot Lovato Meme" को फिर से क्रिएट किया - यह वही मीम है जो 2015 में टम्बलर पर वायरल हुआ था। उनका ये फनी और क्रिएटिव लुक सबका फेवरेट बन गया।

नॉर्थ वेस्ट
सेलिब्रिटीज़ ही नहीं, उनके बच्चे भी पीछे नहीं रहे। किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की बेटी नॉर्थ वेस्ट ने अपने दोस्तों के साथ जापानी बैंड BABYMETAL का लुक अपनाया। इन छोटे रॉकस्टार्स के आउटफिट्स को देख हर कोई मुस्कुरा उठा।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X