..................... हेफनर करेंगे तीसरी बार शादी - Hindi Filmibeat

हेफनर करेंगे तीसरी बार शादी

By Neha Nautiyal

84 साल के ह्यू हेफनर 24 साल की क्रिस्टल से करेंगे शादी

जानी मानी पत्रिका प्लेब्वॉय के संस्थापक ह्यू हेफनर अपने से साठ साल छोटी मॉडल से शादी करने वाले हैं.

हेफनर ने क्रिस्टल हैरिस नाम की मॉडल से सगाई कर ली है जिसकी उम्र 24 साल है.

क्रिस्टल पूर्व में प्लेब्वॉय की प्लेमेट ऑफ द मंथ रह चुकी हैं.

यह हेफनर की तीसरी शादी होगी. 84 वर्षीय हेफनर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हां मैंने क्रिस्टल को जो रिंग दी है वो सगाई की रिंग है.’’

क्रिसमस के दिन हेफनर ने टि्वटर पर यह संदेश दिया था.

हेफनर ने 1953 में प्लेब्वॉय पत्रिका की स्थापना की थी और क्रिस्टल दिसंबर 2009 में प्लेमेट ऑफ द मंथ रही थीं.

हेफनर ने 1949 में मिल्ड्रेड विलियम्स से शादी की थी जिसके बाद 1989 में उन्होंने किंबरले कोनराड से शादी की.

पिछले साल अप्रैल से हेफनर अकेले रह रहे थे. हेफनर ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, ‘‘ जब मैंने क्रिस्टल को रिंग दिया तो वो रो पड़ी. मेरी याद में ये मेरे लिए सबसे अच्छा क्रिसमस वीकेंड रहा है.’’

क्रिस्टल ने अपने ट्विटर में कहा कि यह क्रिसमस उनके लिए सबसे यादगार है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X