हीरामंडी की सायमा के लिए आसान नहीं था इंटीमेट सीन, पूरे दिन हुआ शूट, तकलीफ में तड़पी 29 साल की एक्ट्रेस

Heermandi shruti sharma

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस सीरीज में कई सारी अभिनेत्रियां साथ में नजर आई जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला और संजीदा शेख के अलावा ऋचा चड्ढा का भी नाम शामिल है। हालांकि 29 साल की अभिनेत्री श्रुति शर्मा भी इस वेब सीरीज का हिस्सा है।

'हीरामंडी' वेब सीरीज में श्रुति शर्मा ने सायमा का किरदार निभाकर पापुलैरिटी हासिल की। सीरीज में उन्होंने मलिका जान के ड्राइवर इकबाल यानी कि रजत कौल के साथ इंटीमेट सीन निभाया और इस पर उन्होंने बात भी की है। उनके लिए यह इंटीमेट सीन करना इतना आसान नहीं था और उन्हें काफी दर्द और तकलीफ भी इसके चलते झेलनी पड़ी।

एंटरटेनमेंट लाइफ के साथ इंटरव्यू के दौरान श्रुति शर्मा ने इस पर बात की और कहा कि "एक सीन है जिसमें मैं और इकबाल शामिल है। जहां पर हम रोमांटिक हो जाते हैं और यह बहुत ही ज्यादा रोमांटिक सीन है। मैंने कभी भी इस तरीके का रोमांस स्क्रीन पर नहीं किया। हम घूम रहे होते थे और बात कर रहे होते थे। आप बहुत अच्छे से जानते हैं कि यह बहुत ही ज्यादा कठिन कोरियोग्राफी थी।"

श्रुति शर्मा ने आगे कहा कि "मेरे शरीर पर रैशेज आ गए थे क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा कठोर थे। मुझे ऐसा लगता है कि हमने उस सीन को पूरे दिन शूट किया और जब वह सीन खत्म हुआ तो मेरा काजल धूल-मिट्टी के कारण पूरी तरीके से खराब हो चुका था। हालांकि सीरीज में यह सीन काफी ज्यादा सुंदर लग रहा है।"

'हीरामंडी' सीरीज में दिखाया गया है कि श्रुति और रजत दोनों सेक्रेटली अफेयर में होते हैं और गुपचुप मिलते हैं। रजत का किरदार काफी तनाव में नजर आता है और चालाकी से श्रुति का किरदार उसे बहकने की कोशिश करता है। वेब सीरीज में दोनों को घास पर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।

पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अगर संजय लीला भंसाली सर ने कुछ तय किया है तो वह अपने अभिनेताओं को चुनने में भी काफी ज्यादा बुद्धिमान है। मुझे पूरा यकीन है कि यह बहुत ही अच्छी तरीके से सोचा गया है। इसीलिए आप उनके नजरिए पर सवाल नहीं उठा सकते हो और उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक इतिहास भी दिया है।"

More from Filmibeat

Read more about: heermandi shruti sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X