2 साल में हुआ तलाक, झेला कैंसर का दर्द, अब इस हसीना को है पार्टनर की ज़रूरत, बोलीं- कोई चाहिए जो...

Manisha Koirala Finds Second Partner: मनीषा कोइराला बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर काफी सुर्खियों में है। उन्हें बहुत ही लंबे समय के बाद में एक दमदार किरदार के साथ स्क्रीन पर देखा गया है। इसके बाद अभिनेत्री काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है।
लेकिन अब हाल में जूम से बातचीत के दौरान मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन एक्स हस्बैंड सम्राट दहल के साथ अपने तलाक और दूसरी शादी के साथ-साथ नए पार्टनर को लेकर भी बात की है। मनीषा कोइराला ने बताया कि वह तलाक और कैंसर से अपनी जर्नी के वक्त कैसे स्ट्रांग बन गई थी।
मनीषा कोइराला ने इस पर बात करते हुए कहा कि "वह लोग लकी होते हैं जिनको जिंदगी में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते हैं। वह सुख और शांति से अपना जीवन जीते हैं। मैं भी लकी हूं और मुझे कई चीजों का अनुभव भी हुआ। लेकिन यही उम्मीद कर सकती हूं कि जीवन के प्रति मेरा नजरिया कड़वा ना साबित हो।"
'हीरामंडी' ऐक्ट्रेस मनीषा ने आगे कहा कि "मेरा काम है मैं हालातो को कैसे चेंज कर पाऊंगी, जिंदगी को कैसे देखती हूं। एक गिलास को आधा खाली देखती हूं या फिर आधा भरा हुआ।" मनीषा ने बताया कि उन्हें एंजायटी अटैक भी आए थे और वह काफी इनसिक्योर हो गई थी। जिसके चलते कई बार उन्हें डिप्रेस्ड भी फील होने लगा। लेकिन फिर भी वह मजबूती के साथ खड़ी रही।
इंटरव्यू के दौरान मनीषा कोइराला से सवाल किया गया था कि क्या वह जिंदगी में दोबारा से प्यार की तलाश में है या फिर लाइफ पार्टनर होने की कोई इच्छा रखती है? जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया था कि "हां मैं करती हूं और मुझे लगता है कि जिंदगी में कोई स्पेशल होना चाहिए। अगर जिंदगी में कोई लाइफ पार्टनर होता है तो बहुत अच्छा लगता है।"
मनीषा कोइराला ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "मैं इसके लिए इंतजार करके अपना वक्त बर्बाद नहीं करूंगी। अगर मेरी किस्मत में लिखा होगा तो मुझे जरूर मिलेगा। अगर नहीं है तो ठीक है। मैं पूरी तरह से अपनी जिंदगी की रही हूं।" आपको बता दें कि मनीषा ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट टहल के साथ में शादी की थी और 2 साल के बाद दोनों का तलाक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











