500 रुपए की टी-शर्ट में स्टाइल मारती दिखीं हसीना, इस जगह से महिलाएं खरीद रही हैं सिर्फ 250 में

Actress in Cheap Clothes: अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ में सगाई की। हालांकि अब वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में है।
हालांकि अब अदिति राव हैदरी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और आपको बता दें कि अपने सिंपल लुक से वह हर किसी का दिल जीत रही है। जिसमें उन्होंने बहुत ही नॉर्मल टी-शर्ट पहनी हुई है। इस दौरान उन्हें मुंबई के एक सलून से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। जहां वह अपनी कार का इंतजार करती नजर आई।
इस दौरान अदिति राव हैदरी ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और फ्लेयर्ड जींस पहना हुआ था। जिसमें वह काफी क्लासी लुक में नजर आ रही थी। अब सोशल मीडिया पर उनका यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी की अभिनेत्री की यह टी-शर्ट बहुत सस्ती है और कहा जा रहा है कि यह सिर्फ 250 से 600 रुपए के बीच में होगी।
अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल्ली 6' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें पद्मावत और रॉकस्टार जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वह 60 से 70 करोड़ की मालकिन है। वह ब्रांड विज्ञापन से 40 से 50 लाख की कमाई करती हैं और एक फिल्म के लिए एक करोड़ का चार्ज लेती है।


Click it and Unblock the Notifications

