..................... 'बार बार मुझे Kiss किया, मेरा मुंह नमकीन कर दिया'- संजय लीला भंसाली को लेकर एक्टर का खुलासा! Heeramandi Ustaad ji Indresh malik revealed about Sanjay Leela Bhansali, kissed me many times - Hindi Filmibeat

'बार बार मुझे Kiss किया, मेरा मुंह नमकीन कर दिया'- संजय लीला भंसाली को लेकर एक्टर का खुलासा!

indresh malik heeramandi sanjay leela bhansali

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी ने कुछ नए सितारों को भी उतारा है। वेब सीरीज कमाल की है और लोगों को पसंद आई है। इस दौरान तमाम अदाकाराओं के बीच एक एक्टर को लेकर भी चर्चा है जिन्होने फिल्म में उस्ताद जी का रोल निभाया है।

जी हां, हम बात कर रहे है इंद्रेश मलिक की जो कि उस्ताद के किरदार में छा गए हैं और लोगों को उनका अभिनय काफी पसंद आया है। इंद्रेश ने हाल ही में संजय लीला भंसाली को लेकर एक खुलासा किया है।

उनका कहना है कि मेरे किरदार निभाने के बाद संजय लीला भंसाली ने कुछ ऐसा किया कि वो इमोशनल हो गए थे। एक्टर का कहना था कि, ''जिस दिन सीरीज की प्रीमियर था उस दिन संजय लीला भंसाली ने मुझे गले लगाया और बार बार मुझे Kiss किया।

इंद्रेश मलिक इस दौरान जूम से बात कर रहे थे। उन्होने बताया कि प्रीमियर पर उनको काफी पसीने आ रहे थे, लेकिन उस पल मैं चौंक गया क्योंकि मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा था कि भंसाली मुझे गले लगाएंगे।''

इसके अलावा मलिक ने कहा कि, ''मैने उनको देखा और मैं नमस्ते करके पैर छूने वाला ही था कि उन्होने मुझे रोक दिया और गले लगा लिया। इसके बाद उन्होने कई बार किस किया। इस दौरान मुझे काफी पसीना आ रहा था, मुझे लगा कि मैन उनका मुंह नमकीन कर दिया।''

चर्चा में है बयान

इंद्रेश मलिक का ये बयान खबरों का हिस्सा है। तमाम शानदार अदाकाराओं से सजी इस फिल्म में इंद्रेश मलिक ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में वो किस तरह के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते हैँ। इतना तय है कि उनको कुछ ऑफर्स आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X