हीरामंडी की आलमजेब जल्द बनेंगी मां? शर्मिन सहगल की प्रेग्नेंसी को लेकर आई खबर!

shirmin segal

Heeramandi Fame Shirmin Segal Pregnant- शर्मिन सहगल.. साल भर पहले आपने ये नाम बार बार सुना होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार की जिसमें शर्मिन ने आलमजेब का किरदार निभाकर धमाका कर दिया था।

इस वेब सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख जैसे सितारे देखे गए थे। अब शर्मिन सहगल किसी और वजह से खबरों में हैं। पता चला है कि हसीना प्रेग्नेंट हैं और काफी जल्दी उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।

पत्रकार विक्की लालवानी के पोस्ट के बाद इस मामले को लेकर बातें होना शुरु हुई है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल अपने पहले बच्चे से गर्भवती हैं। वह कथित तौर पर अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई में हैं।

पोस्ट में लिखी ये बात

विकी ने पोस्ट करते हुए लिखा था, "शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भतीजी और दीपक-बेला सहगल की बड़ी बेटी, अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। अच्छी खबर मुश्किल से भंसाली और सहगल के घर के दरवाजे पर दस्तक दे रही है।'' इस खबर के सामने आते ही लोग शर्मिन को बधाईयां दे रहे हैं।

शर्मिन ने 2023 में टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक अमन मेहता से शादी की। इस शादी के बाद उनका करियर भी पूरी तरह से बदला था और वो गुजरात के अहमदाबाद में रहती हैं। खबरें हैं कि उनकी डिलिवरी मुंबई में ही होगी।

हीरामडी 2 का इंतजार

हीरामंडी ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था और अब मनीषा कोईराला की ऑनस्क्रीन बेटी शर्मिन के फैंस को सीजन 2 का इंतजार है। इस सीरीज को जहां पर खत्म किया गया था वो काफी अजीब सीन था गर्भवती आलमजेब को अपना बदला लेना पड़ा। जैसा कि हम सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कथित तौर पर रियल लाइफ में भी शर्मिन अपने बच्चे का इंतजार कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X