हीरामंडी के सेट पर 'डॉग थेरेपी'.. खुला बहुत बड़ा राज, संजय लीला भंसाली ऐसे होते थे शांत!

संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट हीरामंडी रिलीज हो चुकी हो चुकी है। इस वेब सीरीज को लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में ढेरों सितारे हैं जो कि इसको काफी खास बनाते हैं। लेकिन इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि हीरामंडी के सेट पर डॉग थेरेपी की जाती थी।
लोग इस थेरेपी का नाम सुनकर हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन सी थेरेपी होती है। ज्यादा सोचना बंद करिए क्योंकि इस थेरेपी को सिर्फ निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
संजय लीला भंसाली को गुस्सा काफी जल्दी आता है। इस सीरीज में मल्टी स्टारकास्ट को डायरेक्ट करते वक्त वो कई बार भड़क जाते थे। उनके गुस्से को शांत करने के लिए प्रोड्यूसर्स उनके पालतूं कुत्तों को सेट पर छोड़ते थे। उनको देखकर संजय का गुस्सा गायब हो जाता था।
फरदीन खान का खुलासा
फरदीन खान ने इसको लेकर एक वेबसाइट से बताया है कि, "जब भी वो घबरा जाते था, या जो वह चाहते थे वह नहीं मिल रहा था, या वह किसी बात को लेकर निराश थे... उसे शांत करने के लिए, सहायक निर्देशक इन 25 कुत्तों को भेज देते थे जो कि मिस्टर भंसाली के पास हैं। हीरामंडी के सेट और जैसे ही वे सेट पर जाते थे, वह शांत हो जाते थे।'' फरदीन खान के इस बयान के बाद लोग डॉग थेरेपी को लेकर बात कर रहे हैं।
मल्टीस्टारर वेब सीरीज
1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंडी में कई सितारों ने काम किया है। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान और शेखर सुमन जैसे सितारे शामिल हैं। IMDB के साथ एक साक्षात्कार में, श्रृंखला के सितारों ने श्रृंखला पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। फिलहाल सीरीज काफी पसंद की जा रही है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications