'हीरामंडी' की 'आलमजेब' बनने वाली हैं मां? संजय लीला भंसाली बनेंगे नाना, जानें कब होगी डिलीवरी?

Sharmin Segal Pregnancy: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल खबर आ रही है कि उनके घर पर आज जल्दी ही गुड न्यूज़ आने वाली है और वह मां बनने वाली है। खबरों के अनुसार शर्मिन सहगल और उनके पति अमन मेहता अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शर्मिन सहगल और अमन मेहता की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। खबरों के अनुसार अब एक्ट्रेस की डिलीवरी भी जल्दी ही होने वाली है और वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक कपल की तरफ से प्रेगनेंसी की खबरों को कंफर्म नहीं किया गया है।
शर्मिन सहगल अपने पति अमन मेहता के साथ में शादी के बाद अहमदाबाद जाकर शिफ्ट हो गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है की डिलीवरी के लिए वह वापस मुंबई आ गई है। अगर हम एक्ट्रेस के पति अमन की बात करें तो वह टॉयलेट फार्मास्यूटिकल्स में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत है। अहमदाबाद में इसका हेड क्वार्टर भी है।
शर्मिन सहगल की बात करें तो आपको बता दें कि वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है और उनके पिता दीपक प्रोडक्शन कंपनी अपलॉज एंटरटेनमेंट के कंटेंट हेड भी है। उनकी मां बेला सहगल एक मशहूर एडिटर है। बेला सहगल ने अपने भाई संजय लीला भंसाली के साथ खामोशी, ब्लैक और देवदास जैसी फिल्मों में काम किया।
शर्मिन सहगल ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज में उन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया। हालांकि उनकी कमजोरी एक्टिंग की वजह से उनको काफी खरी-खोटी भी सुनाई गई थी और उनके मीम्स भी बनाए गए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इस ट्रोलिंग को पॉजिटिव तरीके से लिया।


Click it and Unblock the Notifications











