हीरामंडी के लिए ट्रोल हुईं शर्मिन सेगल को को-एक्टर की सलाह- 'हकीकत अपनाएं

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी पिछले कई दिनों से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी दौरान आलमजेब का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शर्मिन सेगल को खूब ट्रोल भी किया गया। उनकी एक्टिंग ज्यादातर लोगों को रास नहीं आई और अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
लेकिन अब शर्मिन सेगल के को-एक्टर ने उन्हें हकीकत को अपने और खुद से झूठ ना कहने की सलाह दे दी। बता दे कि इस सीरीज में शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने नवाब जोरावर का किरदार निभाया। अब हाल ही में उन्होंने शर्मिन सेगल की परफॉर्मेंस को लेकर बात की। जहां पर उन्होंने काफी कुछ कहा।
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान अध्ययन सुमन ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि किसी बुलबुल में नहीं रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। हीरामंडी ही नहीं बल्कि किसी भी तरह की हकीकत को अपनाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि आप कौन हैं और यह भी की क्या आपके अंदर अगले 15-20 सालों तक लड़ने की हिम्मत है।
अध्ययन सुमन ने आगे बात करते हुए कहा कि यह आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि आप खुद से झूठ ना कहें। अगर उनकी परफॉर्मेस को क्रिटिसाइज किया जा रहा है तो उन्हें सामने आकर लोगों से बात करनी होगी और दर्शक बहुत पोलाइट है। अगर उनको ऐसा लगेगा कि आपने मेहनत की है तो वह आपको एक और मौका जरूर देंगे।
शेखर सुमन को इस सीरीज में नवाब जुल्फिकार की भूमिका निभाते हुए देखा गया। उन्होंने तक शर्मिन सेगल की एक्टिंग को लेकर बात की और कहा कि अगर उनको लगता है कि क्रिटिसिज्म में कुछ क्रेडिबिलिटी है तो इस बारे में जरूर सोचें और सुधार भी करें। अगर शर्मिन सेगल सही एक्टर नहीं होती तो भंसाली कभी भी अपना नाम और करियर इसीलिए दांव पर नहीं लगाते कि वह उनकी भतीजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications















