'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जगह बनेगा 'हीरा मंडी' का सेट, इस महीने से संजय लीला भंसाली शुरु करेंगे शूटिंग!
लंबे समय से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को एक अलग ही रूप देते हुए नजर आते रहे हैं। उनके प्रोजेक्ट्स की जब चर्चा होती है तो उसपर सुपरहिट की मुहर लगना लगभग तय हो जाता है। कुछ समय से लगातार उनके दो प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरें आम हैं, एक गूंगबाई काठियावाड़ी और दूसरी हीरामंडी। संजय लीला भंसाली को लेकर मशहूर है कि वो एक वक्त पर सिर्फ एक प्रोजेक्ट पर काम करते हैं।
लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, खबरें हैं कि गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट जहां लगा था उसी जगह पर अब हीरा मंडी का सेट लगाया जाएगा और इसपर काम भी शुरु हो चुका है।

हीरामंडी की स्क्रिप्ट लाहौर में स्थापित है और इसे उसी स्थान पर फिर से बनाया जा रहा है जहां उन्होंने आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग की थी। ईटाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक "'हीरा मंडी' की सेटिंग का काम अभी चल रहा है।

700 लोग काम कर रहे हैं
हम आजादी से पहले के लाहौर को फिर से बना रहे हैं।" गौरतलब है कि इस सेट पर करीब 700 लोग काम कर रहे हैं और सेट दिन रात बनाया जा रहा है। ये सेट काफी बड़ा होगा जिसमें वेश्यालय से लेकर आजादी के पहले का लाहौर दिखाया जाना है।

फरवरी 2022 से शुरु हो सकती है
ऐसी खबरें हैं कि इस सेट को पूरा होने में अभी एक महीना और लग लगेगा, प्रोजेक्ट की शूटिंग फरवरी 2022 से शुरु हो सकती है। हीरामंडी की स्टारकास्ट को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं और आलिया भट्ट का नाम इसको लेकर सामने आया था।

हीरामंडी की स्टारकास्ट
हीरामंडी की स्टारकास्ट को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं और आलिया भट्ट का नाम इसको लेकर सामने आया था। हालांकि आलिया भट्ट पहले से ही संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काम कर रहीं हैँ।

सबसे अच्छी फिल्म
ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट के करियर की अबतक सबसे अच्छी फिल्म साबित होने वाली है। लीड रोल में आलिया भट्ट ही नजर आने वाली हैं।

साथ काम नहीं किया
आलिया भट्ट ने इसके पहले संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं किया था। हालांकि कुछ समय पहले एक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका नाम इंशाल्लाह था।

सलमान खान ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया
इस फिल्म में आलिया भट्ट मेगास्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली थीं और संजय लीला भंसाली ही ये फिल्म बना रहे थे। लेकिन किसी कारणवश सलमान खान ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।


Click it and Unblock the Notifications











