हीरामंडी में दिखाया रेप सीन सबसे ज्यादा जरूरी था... ये क्या बोल गए मल्लिका जान के दुश्मन

Heeramandi Rape Scene: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में जेसन शाह को ब्रिटिश इंस्पेक्टर कार्टराइट की किरदार में देखा गया था। एक्टर कौन के किरदार के लिए भी काफी ज्यादा प्रशंसा मिली। सीरीज में उनका एक सीक्वेंस है जहां पर वह मल्लिका जान यानी कि मनीषा कोइराला का रेप करते हुए नजर आए। अब एक्टर ने इस सीन को लेकर खुलकर बात की है।
जेसन शाह ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह सीन बहुत ज्यादा जरूरी था। यह मनीषा कोइराला के गुरुर को तोड़ने के लिए था जो कि इसी तरह का निभाया जाना था। एक्टर ने इस पर कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि रेप सीन काफी रेलीवेंट है क्योंकि यह मल्लिका के गुरुर को तोड़ने के लिए था। वह अपने मन में जो भी देखती है उसको स्वीकार कर लेती है।"
जेसन शाह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "वह ब्रिटिश सरकार के पास में अपनी बेटी के लिए आती है और उसे यह भी एहसास हो जाता है कि सत्ता का खेल अभी भी अंग्रेजों के हाथ में ही है। उसे वही करना पड़ेगा जो सरकार तय करेगी। भारत में ऐसा कई बार होता है जो कि बहुत ही दुख की बात होती है। भारत में रेप जैसी चीजों की बहुत बड़ी समस्या है और मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि लोग उसे देखकर इंस्पायर बिल्कुल भी ना हो।"
एक्टर जेसन शाह ने आगे कहा कि "मैं चाहता हूं कि लोग इस बात को समझे कि यह कितना गलत है। ऐसा कभी भी किसी के साथ में भी नहीं करना चाहिए।" इसी के अलावा एक्टर ने इस सीरीज में काम करने को लेकर अपनी किस्मत बताया और कहा कि "मैं पूरी कास्ट का शुक्रगुज़ार हूं। यह बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था। यह किसी सपना के पूरे होने जैसा था। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां जबर्दस्त होती है और मुझे उम्मीद है कि मेरा करियर टेक ऑफ जरूर होगा।"


Click it and Unblock the Notifications