Heer Badnam: कैटरीना कैफ छा गई, शाहरुख-अनुष्का को टक्कर, एक्टिंग पर शानदार Reactions
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जीरो 21 दिसंबर को यानि कल रिलीज हो रही है। एक के बाद एक धमाकेदार गानों के आने के बाद कैटरीना कैफ का गाना हीर बदनाम रिलीज हुआ और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कैटरीना कैफ के इस गाने की तारीफ तो हो ही रही है लेकिन साथ ही उनके अभिनय की तारीफ भी हो रही है। फैंस इस गाने के रिलीज होने पर इतने ज्यादा खुश हैं कि देखते ही देखते ट्विटर पर लोगों के रिएक्शन्स आना शुरु हो गया। आप भी देखिए कैटरीना के अभिनय की तारीफ...
गौरतलब है कि इसके पहले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय की तारीफ की जा रही था लेकिन इस गाने के बाद से तो पासा ही पलट गया है। लोगों को ये प्लस प्वाइंट लगा है कैटरीना कैफ का किरदार भी काफी धमाकेदार है और वो अभिनय भी बेहतरीन कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications