दीपा की नई फिल्म घरेलू हिंसा पर

दीपा इन बातों को सुनकर हैरान हैं कि कई रिपोर्टों में उनकी फिल्म को पंजाबी नवयुवती अमनदीप की कहानी बताया जा रहा है, जो टोरंटो में अपने पति की प्रताड़ना का शिकार हुई। फिल्म आगामी अक्टूबर में रिलीज होने वाली है।
हमेशा फिल्मों को लेकर विवाद में रहने वाली दीपा ने आईएएनएस को एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मेरी फिल्म हैवन ऑन अर्थ में अमन एक पात्र जरूर है, लेकिन यह सिर्फ उसी की ही नहीं, बल्कि उन 10,000 भारतीय और गैर-भारतीय महिलाओं की कहानी है, जो अपने पतियों द्वारा प्रताड़ित की जाती हैं।"
दीपा ने बताया कि उन्होंने रोडी डोयल के उपन्यास 'द वीमेन हू वाल्कड इंटू डोर्स', गिरीश कर्नाड के नाटक 'नाग मंडला' समेत असंख्य स्रोतों से इस फिल्म के लिए प्रेरणा ली है।
गौरतलब है कि गंभीर विषयों पर फिल्म बनाने वाली दीपा की इस फिल्म में प्रीती जिंटा मुख्य भूमिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications