प्रवासी भारतीय महिलाओं पर है 'विदेश्ा'
निर्देशक दीपा मेहता ने अपनी फिल्म हैवन ऑन अर्थ के बारे में कहा है कि यह प्रवासी भारतीय महिलाओं की कहानी है। इसे भारत में विदेश नाम से रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
दीपा ने कहा कि यह केवल एक प्रवासी भारतीय महिला की कहानी नही हैं, बल्कि सैंकड़ों महिलाओं की कहानी है। कनाडा की एpromotesक भारतीय महिला अमनदीप कौर ने कहा था कि यह फिल्म उसकी जिंदगी पर आधारित है।
दीपा ने कहा, "फिल्म की कहानी अमनदीप से भी जुड़ी है लेकिन पूरी तरह नहीं। मैं इसी बात का विरोध कर रही हूं। मेरी फिल्म एक अन्य महिला मोना गिल की जिंदगी से भी जुड़ी है।"
दीपा ने कहा कि उनकी फिल्म को लोग किसी एक व्यक्ति से जोड़कर नहीं देखें।


Click it and Unblock the Notifications











