चर्चित किरदार करेंगे पर्दे पर धूम्रपान!

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में कहा, "चर्चिल और शरलॉक जैसे चरित्रों को परदे पर धूम्रपान करते हुए दिखाया जा सकता है क्योंकि लोग उनके बारे में जानते हैं और परदे पर उनके धूम्रपान करने से दर्शक बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं होते।"
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिल्मों में धूम्रपान वाले दृश्य दिखाने पर रोक लगा दी थी लेकिन सरकार के इस निर्णय के विरूद्ध निर्देशक महेश भट्ट न्यायालय गए।
पिछले दो साल से यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय के पास लम्बित है। नवम्बर के तीसरे सप्ताह में दिल्ली उच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई करेगा।
मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यदि निर्माता अपनी फिल्म से ऐसे दृश्य नहीं हटा सकते और उनके चरित्र के लिए ऐसे दृश्य दिखाने जरूरी हों तो फिल्म के शुरू और अंत में परदे पर इस संबंध में चेतावनी भी दिखानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications