तो शाहरूख खान ने किसे माना.. बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार!
रईस की सक्सेस प्रेस कांफ्रेंस में शाहरूख खान से पूछा गया कि उनके हिसाब से बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कौन है.. तो शाहरूख खान ने ये दिया जवाब..
हाज़िरजवाबी में शाहरूख खान का कोई जवाब नहीं.. यह तो सभी जानते हैं। शाहरूख के जवाब कुछ ऐसे होते हैं, जो आपने सोचा नहीं होगा। बहरहाल, रईस की सक्सेस प्रेस कांफ्रेंस में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब शाहरूख से पूछा गया कि बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कौन होगा!
जैसे ही शाहरूख से यह सवाल किया गया.. शाहरूख ने फट से कहा- अबराम है ना..

हम्मम.. खैर अबराम की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हम भी शाहरूख के जवाब से सहमति जताते हैं। कोई शक नहीं कि 3 साल की उम्र में भी अबराम शाहरूख जितने ही पॉपुलर हैं.. खासकर सोशल मीडिया पर। अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है।
'मुझे लगा था, रईस पहले शुक्रवार को ही 100 करो़ड़ कमा लेगी....'
वहीं, शाहरूख की बात करें तो फिलहाल सुपरस्टार अपनी ताजा फिल्म रईस की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। रईस 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और 150 के आंकड़े तक पहुंच रही है।
2017 अगस्त में इम्तियाज अली के निर्देशन में शाहरूख की एक और फिल्म रिलीज होगी। इस रोमांटिक फिल्म में शाहरूख खान के साथ अनुष्का शर्मा होंगी।


Click it and Unblock the Notifications