''वह सलमान खान या शाहरूख खान बनने की कोशिश नहीं कर रहा है....''
यह कहना है कि सुपरस्टार एक्टर अनिल कपूर का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने तीनों बच्चों पर बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, हर्षवर्धन कपूर काफी हद तक मेरी तरह है। मैंने भी शुरुआती समय में लीक से हटकर फिल्में चुनी थीं.. और हर्ष भी वैसी ही शुरुआत कर रहा है। लेकिन ऐसे में आपका सफर थोड़ा ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
'शाहरूख खान पर बात नहीं करूंगा.. वह मेरी फिल्म से लाइमलाइट ले लेंगे..'
अनिल कपूर ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा, मैं खुश हूं कि वह अपनी अलग पहचान बना रहा है.. वह हर्षवर्धन कपूर है.. ना कि शाहरूख, सलमान, आमिर खान या अनिल कपूर बनने की कोशिश कर रहा है।

मुझे विश्वास है कि उसका बॉलीवुड सफर भले ही मुश्किलों से भरा होगा.. लेकिन दमदार होगा। फिल्मों को लेकर उसकी सोच काफी अलग है। बता दूं, मेरी भी शुरुआत कुछ ऐसी ही थी।
बहरहाल, हर्षवर्धन कपूर से जुड़ी कुछ बातें जानें यहां-


Click it and Unblock the Notifications