इरफान खान के स्वास्थ्य पर पत्नी का बयान - 'वो योद्धा हैं'
कुछ दिनों पहले इरफान खान ने सबको अचानक से झटका दे दिया था कि वो एक रेयर बीमारी से गुजर रहे हैं । तब से इरफान खान के स्वास्थ्य की चिंता हर किसी को हो रही है फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या उनके फैन्स।इरफान खान की बीमारी से जुड़ी कई चौंकाने वाली अफवाहें भी आ रही है ।
लेकिन हॉस्पिटल अभी तक इसपर किसी तरह का बयान देने से बच रहा है लेकिन इरफान खान की पत्नी सुतापा ने फेसबुक पर एक बयान जारी किया है।उन्होंने इरफान खान के फैन्स को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है और साथ ही निवेदन किया है कि वो स्वास्थ्य से जुड़ी किसी तरह की अफवाह ना उड़ाएं।

उन्होंने कहा कि "मेरे बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा हैं और उन्होंने हर मुश्किल और बाधा को पार किया है। मैं कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देने के लिए माफी मांगती हूं लेकिन मैं आप लोगों की चिंता और उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देती हूं।"
उन्होंने आगे ये भी लिखा कि "मैं आप लोगों से पूरी विनम्रता के साथ निवेदन करती हूं कि आप भी अपने जीवन के विजय गीत पर ध्यान दें और जल्द ही मेरा परिवार भी इसमें शामिल होगा।" आपको बता दें कि इरफान खान ने कुछ दिनों पहले ही ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा था कि "'कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी। हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं। इस कोशिश के दौरान किसी तरह की अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी शेयर करूंगा। तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें।'"


Click it and Unblock the Notifications