Mafia Mundeer: हनी सिंह-बादशाह के गाने पर बुरी तरह भड़का HC, हर जगह से पूरी तरह डिलीट के आदेश
Mafia Mundeer: सालों तक इंटरनेट की दुनिया में अश्लीलता फैलाने के बाद हनी सिंह और बादशाह का एक गाना कानून के शिकंजे में फंस चुका है। कोर्ट ने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को डिजिटल दुनिया से पूरी तरह से डिलीट करने के आदेश दिए हैं। ये हनी सिंह और बादशाह के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

अश्लील गानों के खिलाफ कोर्ट का बेहद सख्त रवैया देखने को मिल रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2000 के दशक के उस गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है, 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) नाम के ट्रैक को लेकर कोर्ट ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे उन सभी कलाकारों के लिए सबक हैं जो सोंचते हैं कि वे कुछ भी गाकर बच निकलेंगे।
मामले की सुनवाई करते हुए माननीय जज ने इस गाने के बोलों को बेहद भद्दा, अभद्र और महिलाओं की गरिमा को तार-तार करने वाला बताया। कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा, "इस गाने के कंटेंट ने अदालत की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। कोई भी सभ्य समाज ऐसे अश्लील गानों को यूट्यूब या स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद रहने की इजाजत नहीं दे सकता।" अदालत ने साफ कर दिया कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब अश्लीलता फैलाना कतई नहीं है।
बता दें कि 'माफिया मुंडीर' एक समय में हनी सिंह, बादशाह और रफ्तार जैसे बड़े रैपर्स का ग्रुप हुआ करता था। इस ग्रुप ने रैप म्यूजिक को भारत के घर-घर तक पहुंचाया, लेकिन साथ ही ऑब्जेक्शनेबल लिरिक्स के कारण इनकी खूब आलोचना भी हुई। आपसी मतभेदों के चलते यह ग्रुप टूट गया था। हाल ही में जनवरी 2026 में हनी सिंह ने 'माफिया मुंडीर 2.0' के साथ वापसी का ऐलान किया था, लेकिन इस अदालती आदेश ने उनके पुराने विवादों को फिर से ताजा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











