आंखों में आंसू लाएगी, होंठों पर मुस्कुराहट- हवा हवाई ट्विटर रिव्यू
हवा हवाई एक चाय की दुकान पर काम करने वाले लडके अर्जुन की कहानी है जो कि स्केटिंग सीखना चाहता है। अनिकेत यानी साकिब जो बच्चों के स्केट्स सिखाता है वो अर्जुन को स्केटिंग कॉंपीटीशन का चैंपियन बनाने का फैसला करता है। लेकिन कुछ मुश्किलें ऐसी आती हैं कि अनिकेत का ये सपना टूटता हुआ नज़र आता है। फिल्म में आगे क्या होता है और क्या अनिकेत अर्जुन को लेकर देखे गये अपने सपने को हकीकत में बदल पाता है ये जानने के लिए हवा हवाई जरुर देखें।
फिल्म को लेकर दर्शकों की राय काफी अच्छी है। जेनिस का कहना है "बच्चों को ये फिल्म देखने जरुर जाना चाहिए और साथ ही अपने माता-पिता को लेकर भी जाना चाहिए। परिवार के साथ बैठकर ये फिल्म देखने से मजा दुगना हो जाएगा।"
श्रुति का कहना है "हवा हवाई एक बेहतरीन फिल्म है। साकिब सलीम और पार्थो ने इतना बेहतरीन अभिनय किया है कि फिल्म देखने के बाद आप इनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। मुझे ये फिल्म बहुत ही बेहतरीन लगी।"
शुभ्रा का कहना है "अमोल गुप्ते की बेहतरीन फिल्मों में हवा हवाई भी शामिल हो गयी है। पार्थो गुप्ते ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है उन्होंने अपना नाम भी बॉलीवुड के आने वाले सुपरस्टार्स में शामिल करा दिया है।"
दिव्या जो कि मुंबई की हैं का कहना है- "हवा हवाई फिल्म दिल को छू गयी। फिल्म देखकर बाहर आते हुए मेरे चेहरे पर मुस्कान थी। पार्थो और साकिब ने मेरे दिल को छू लिया। बहुत ही बेहतरीन और देखने लायक फिल्म है हवा हवाई।"


Click it and Unblock the Notifications












