''पोस्टर पर आमिर, सलमान खान हों.. तो फिल्म यूं ही 300 करोड़ कमा लेगी..''
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि फिल्म की पोस्टर पर आमिर खान और सलमान हों तो फिल्म यूं ही 300 करोड़ कमा लेती है।
यह कहना है हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रहीं बॉलीवुड सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक्ट्रेस और एक्ट्रेस के बीच की फीस गैप पर बातें की।
एक्ट्रेस ने कहा, यहां प्रोफेशनल एक्टर्स को हमेशा से एक्ट्रेसस से ज्यादा फीस मिलती आई है.. एक औरत के तौर पर मुझे यह कभी समझ नहीं आया.. क्यों.. लेकिन यही दुनिया है, जहां हम रहते हैं।
'अच्छी कहानी हो.. तभी सलमान खान की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट होती है..'

लेकिन उन्होंने आगे कहा कि ए- लिस्ट एक्टर्स की फिल्में जिस तरह का बिजनेस करती हैं, अफसोस की बात है कि एक्ट्रेसस की फिल्में वैसी कमाई नहीं कर पाती है।
मैं उन मेल एक्टर्स से कुछ नहीं पूछना चाहती जो सच में आडियंस को थियेटर तक खींच लाते हैं.. जब पोस्टर में आमिर या सलमान हो, तो फिल्म यूं ही 300 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, लेकिन फीमेल लीड वाली फिल्में इतनी कमाई नहीं कर पाती हैं। जिस दिन फीमेल लीड की फिल्में ऐसा बिजनेस करने लगेगी.. चीजें बदल जाएंगी। लेकिन इस बदलाव के लिए ऑडियंस को भी बदलना होगा। फैंस को वैसी फिल्म देखने की जरूरत है, जिसकी कहानी में दम हो.. सिर्फ इसीलिए नहीं कि फिल्म में उनके फेवरिट स्टार हैं।
यहां देंखे पिछली कुछ फीमेल लीड बॉलीवुड फिल्मों का हाल-


Click it and Unblock the Notifications
