बॉलीवुड के हॉलीवुड हीरो रितिक क्यों नहीं कर रहे वहां की फिल्में?
जब भी भारत में हॉलीवुड स्टाइल के हीरो की बात होती है तो सबके जेहन में केवल एक ही हीरो का नाम और शक्ल उभरती है और वो है बॉलीवुड के सुपरहीरो रितिक रोशन की। रितिक रोशन की स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और लुक काफी हद तक हॉलीवुड के हीरो को टक्कर देता है। बावजूद इसके रितिक ने अभी तक अपने समकक्ष सितारों की तरह हॉलीवुड में दिलचस्पी नहीं दिखायी है।
रितिक को हॉलीवुड में कुछ रोचक नहीं मिला
जब इस बारे में रितिक से पूछा गया तो उनका जवाब काफी हैरत अंगेज था। रितिक ने कहा कि हॉलीवुड फिल्मों के काफी प्रपोजल हमेशा ही मिले हैं। मैं उन्हें पढ़ता हूं, देखता हूं लेकिन मुझे अब तक कुछ मजेदार नहीं लगा। इसलिए अभी तक मैंने वहां की फिल्में नहीं की।
Video: ओह माई गॉड.. रितिक ने कैटरीना को जिप खोलने के लिए कहा..
रितिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैंग बैंग के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ नजर आ रही है। फिल्म हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म डे एंड नाइट की रीमेक है। फिल्म के गाने, एक्शन और संवाद लोगों को अच्छे लग रहे हैं देखते हैं कि फिल्म लोगों को पसंद आती है कि नहीं। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।
आईये एक नजर डालते हैं फिल्म बैंग-बैंग की तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications











