क्या आपने देखा अमिताभ बच्चन का मंदिर? 'अमिताभ चालीसा' भी है मौजूद, भड़क रहे हैं लोग
Amitabh Bachchan Temple: कहते दीवानगी जब पागलपन बन जाए तो इंसान कुछ भी कर सकता है। फिर वो दीवानगी महबूब की हो या फिर पसंदीदा स्टार की। अगर हम आप से कहें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दीवानगी इस कदर फैंस के दिलों में हैं कि उनका एक मंदिर तक है तो आपका रिएक्शन क्या होगा?

जी हां, ये सुनने में अजीब जरूर है लेकिन पूरी तरह से सच है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन का मंदिर नजर आ रहा है। एक यूट्यूबर जिसका नाम inishutiwari है उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन के मंदिर का ये वीडियो साझा किया है जो कि अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
मंदिर के साथ साथ अमिताभ चालीसा भी है
अमिताभ बच्चन का ये मंदिर कोलकाता में स्थित है और साल 2001 में फैंस ने इसको बनाया था। वीडियो में आप देखेंगे कि मंदिर में घुसने से पहले एक घंटा भी लगा हुआ है जिसका बजाने के बाद ये दोनों अंदर जाते हैं। यूट्यूबर बताती है कि वो पहली अमिताभ चालीसा पढ़ने जा रही है।
पीछे की तरफ अमिताभ बच्चन की एक मूर्ति भी रखी हुई है जहां वो खड़े हैं। हाथ में अमिताभ चालीसा का किताब देख लोग दंग हैं। इस वीडियो को आप दीवानगी कहेंगे या फिर बेवकूफी क्योंकि मंदिर तो सिर्फ भगवानों के होते हैं। इसके अलावा रजनीकांत का मंदिर भी तमिलनाडु में मौजूद हैं जहां उनके फैंस जाकर दर्शन भी करते हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग मजाक बना रहे हैं तो कुछ भड़क रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लिमिट क्रॉस कर दी अब तो।'' एक ने लिखा, ''आशीर्वाद में 7 करोड़।'' एक ने लिखा, ''जय हो अमिताभ भगवान की।'' एक ने लिखा, ''ऐसे ही थोड़े ना 4 देश खोए हैं हमने ये सब हरकतें शामिल हैं।'' एक ने लिखा, ''भारत देश मैं सब कुछ पॉसिबल है।'' देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











