टॉयलेट एक प्रेम कथा की नई मुसीबत..हंस मत पगली का पंचलाइन चुराने का आरोप

क्या टॉयलेट एक प्रेम कथा मेकर्स ने हंस मत पगली का पंचलाइन कॉपी किया है।

By Shweta

ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। उदयपुर बेस्ड फिल्ममेकर प्रवीण व्यास ने आरोप लगाया था कि फिल्ममेकर्स ने उनका प्लॉट कापी किया है। वहीं अब जयपुर के एक और फिल्ममेकर विपिन तिवारी ने भी आरोप लगाया है कि फिल्ममेकर्स ने हंस मत पगली पंचलाइन उनकी फिल्म लाडली से कॉपी किया गया है।

एक लीडिंग डेली से बातचीत में उन्होंने कहा कि "टॉयलेट एक प्रेम कथा में एक गाना है जिसमें हंस मत पगली प्यार हो जाएगा लाइन है। गाने के कंपोजिशन अलग हैं लेकिन पंचलाइन वही है। मैंने लाडली 2014 मेंप्लान किया था। मैं झालावाड़ जा रहा था और रास्ते में ये लाइन पढ़ी थी।

have-toilet-ek-prem-katha-makers-copied-punchline-of-hans-mat-pagli-song

तभी गाना कंपोज करने का आइडिया मेरे दिमाग में आया था। 12 सितंबर 2016 को मैंने फिल्म का ट्रेलर भी इस गाने के साथ लॉन्च किया था।" साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि "मैं बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को देखकर शॉक्ड हूं, मुझे लगता है उन्हें कॉपीराइट के नियमों के बारे में जरूर पता होगा।

मैं इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल का सदस्य भी हूं और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को चिट्ठी भी लिखा हूं।" रिर्पोर्ट्स की माने तो वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर ने किसी भी तरह की चिट्ठी से इंकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X