हॉट न्यूज: नीतू-रणदीप का ब्रेकअप!
फिल्मी दुनिया में लोगों के ब्रेकअप और पैचअप की बातें हमेशा होती रहती हैं। बहुत कम लोग होते हैं जिनकी मुहब्बत को मुक्कमल जहां मिलता है। ऐसे ही अनलकी लोगों में एक जोड़ा और शामिल हो गया है जिनका नाम है नीतू चंद्रा और रणदीप हुड्डा।
दोनों लंबे अरसे से एक साथ मुहब्बत के कसीदे पढ़ रहे थे। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों लिव इन रिलेशन में भी हैं औऱ बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। लेकिन दोनों की मियां-बीवी बनते, इससे पहले ही दोनों अलग हो गये।
दोनों के अलगाव का कारण क्या है, इस बारे में किसी को पता नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि रणदीप के घरवालों ने नीतू को पसंद नहीं किया जो कि दोनों के अलग होने का एक बड़ा कारण है। फिलहाल दोनों ही सितारे अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बोलना नहीं चाहते हैं और अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।वैसे आपको बता दें कि पिछले दिनों नीतू-रणदीप की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी। कहा जा रहा था कि नीतू-रणदीप दोनों ने चोरी-छुपे शादी कर ली है जिसका जोरदार खंडन नीतू ने किया था लेकिन उन्होंने साफ किया था कि वो रणदीप हुड्डा के काफी करीब हैं लेकिन दोनों का रिश्ता अभी शादी की दहलीज तक नहीं पहुंचा है।


Click it and Unblock the Notifications












