''मुझे अपनी फिल्म को लेकर कोई फीलिंग नहीं होती''
किसी स्टार की फिल्म रिलीज़ होती है उसे अपनी फिल्म को लेकर काफी अलग अलग फीलिंग रहती हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं है।
सुपरस्टार शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'रईस' में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वैसे जब भी किसी स्टार की फिल्म रिलीज़ होती है उसे अपनी फिल्म को लेकर काफी अलग अलग फीलिंग रहती हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ ऐसा नहीं है।

शाहरुख ने कहा कि उनकी जब कोई फिल्म रिलीज़ होती है तो उन्हें कोई फीलिंग नहीं होती। शाहरुख ने कहा कि जब मेरी कोई फिल्म ट्रायल के लिए आती है जिसे मैं नहीं देखता। ट्रायल के दौरान लोग फिल्म को लेकर अच्छी और खराब बातें बताते हैं। ये मेरे लिए बिल्कुल सन्न होने वाला समय होता है।
DHAMAKA: 'काबिल' के बाद.. ऋतिक करेंगे इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत!
आपको बता दें कि 'रईस' गुजरात में शराबबंदी की पृष्ठभूमि पर बनी है। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख ग्रे शेड रोल में हैं। ये फिल्म अपने पहले दिनों के ओपेनिंग वीकेंड में ये फिल्म 93 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल भी रिलीज हुई थी। काबिल को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications