राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनन्या को आना है बॉलीवुड

By Jaya Nigam

बांग्ला फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष की फिल्म 'अबोहोमन' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अनन्या चटर्जी कहती हैं कि अभी उन्हें बहुत लम्बा रास्ता तय करना है। वह कहती हैं कि उनकी कड़ी मेहनत के चलते उन्हें यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

अनन्या ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब मुझे मेरे दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना है।" उन्होंने कहा, "यह पुरस्कार जीतना अद्भुत अनुभव है लेकिन यह अंत नहीं है। यह तो बस पहला कदम है। मुझे अब भी लम्बा रास्ता तय करना है।"

फिल्म 'अबोहोमन' में अनन्या नवोदित अभिनेत्री शिखा के किरदार में नजर आती हैं। फिल्म में एक निर्देशक को उनसे प्यार हो जाता है। अनन्या के अभिनय की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। कोलकाता में पली-बढ़ीं अनन्या ने योजनाबद्ध तरीके से फिल्मों में प्रवेश नहीं किया बल्कि अचानक ही वह अभिनय की दुनिया में आ गईं। उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'रात बारोता पांच' से अभिनय की शुरुआत की थी।

वह कहती हैं कि यदि उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर मिले तो वह अवश्य ऐसा करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "यदि हिंदी फिल्मों के प्रस्ताव आते हैं तो मैं अवश्य काम करूंगी। मैंने सुना है कि कई लोगों ने मेरी डीवीडी मंगाई हैं।" अनन्या ने कहा कि वह यश चोपड़ा, मणि रत्नम, दिबाकर बनर्जी, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड के सभी प्रख्यात निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं।


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X