जानिए: बालीवुड के झूठे अफेयर

By Staff

बालीवुड दुनियां में नित नए अफेयर सुनने को मिलते है और फिर कुछ दिनों बाद खत्‍म हो जाते है। कुछ में सच्‍चाई रहती है तो कुछ अफवाह साबित होती है। आइए देखें बालीवुड के झूठे अफेयर।

शाहिद कपूर और अमृता राव

दोनों ने फिल्‍म इश्‍क विश्‍क से अपना फिल्‍मी करियर शुरू किया था। फिल्‍म विवाह से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई। उस समय शाहिद का प्रेम करीना कपूर के साथ चल रहा था। शाहिद के अफेयर से करीना काफी दुखी हुई। बाद में पता चला कि शाहिद और अमृता केवल दोस्‍त है।

शाहिद कपूर और विद्या बालन

फिल्‍म किस्‍मत कनेक्‍शन के सेट पर शाहिद और विद्या की मुलाकात हुई। उस समय शाहिद करीना के चले जाने से गम के साये में डुबे रहते थे। विद्या ने इस दौर में उनकी काफी मदद की। उनके साथ देखे जाने से अफेयर की चर्चा शुरू हुई जो फिल्‍म रिलीज होने के साथ खत्‍म हो गई।

रनबीर कपूर और सोनम कपूर

दोनों बचपन के दोस्‍त है इसीलिए जब दोनों ने फिल्‍म सांवरिया में काम किया तो चर्चा शुरू हो गई। कई पत्रिकाओं में दोनों को रेस्‍तरां में एक साथ डिनर करते हुए छापा गया। उसी दौरान रनबीर की नजदीकियां दीपिका पादूकोण के साथ भी बन रही थी तो यह भी कहानी खत्‍म हो गई।

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा

इस अफेयर को इतने अच्‍छे से प्रचारित किया गया कि लोगों को दोनों के प्रेम के बारे में यकीन हो गया था। उसके बाद दोनों को हमेशा एक साथ देखा गया। बाद में पता चला कि यह सब फिल्‍म लव स्‍टोरी 2050 को प्रमोट करने के लिए किया गया था जो बाद में खत्‍म हो गया।

रनबीर कपूर और बिपाशा बसु

फिल्‍म बचना ए हसीनों में रनबीर की तीन हीरोइनें थी लेकिन सबसे ज्‍यादा चर्चा बिपाशा बसु के साथ हुई।

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

इस बार शाहिद की चर्चा प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई। फिल्‍म कमीने के प्रमोशन का फंडा था और अब कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।

रितिक रोशन और बारबरा मोरी

बारबरा मोरी के साथ नाम जुड़ने के बाद से रितिक रोशन की उस इमेज को धक्‍का पहुंचा जिसमें कहा जाता था कि वे अपनी पत्‍नी सुजैन के प्रति काफी वफादार है। आखिर में पता चला कि फिल्‍म काइट्स को विदेशों में लोकप्रिय बनाने के लिए रोशन परिवार ने जानबूझकर यह अफवाह फैलाई थी।

सलमान खान और क्‍लाउडिया सिएसला

इस बार क्‍लाउडिया सिएसला ने खुद को बालीवुड में प्रमोट करने के लिए सलमान खान के साथ अपना नाम उछाला। इसी दौरान क्‍लाउडिया की फिल्‍म कर्मा, क्राइम, पैशन, रिइनकारनेशन रिलीज होने वाली थी।

जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ

फिल्‍म न्‍यूयार्क के प्रमोशन के लिए जॉन और कैट के बीच रोमांस और सलमान से कैट के दूर होने के चर्चे उड़ाए गए। फिल्‍म में जॉन और कैटरीना का बेड सीन भी इसका आधार बना।

कुनाल खेमू और सोहा अली खान

छोटे से करियर में सोहा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा। जिसमें रंग दे बसंती के हीरो सिद्धार्थ का नाम भी है। उसके बाद फिल्‍म ढूढते रह जाओगे और 99 फिल्‍मों में कुनाल के साथ काम करने के दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हुए।

अध्‍ययन सुमन और अंजना सुखानी

कंगना रनाउत से अलग होने के बाद अध्‍ययन सुमन का नाम अपनी फिल्‍म जश्‍न की को स्‍टार अंजना सुखानी के साथ जुड़ा। हालांकि फिल्‍म आई और चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X