लंदन वेकेशन पर दिशा पटानी की हॅाट तस्वीरें वायरल, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
दिशा पटानी ने हाल ही सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'भारत' में अपने स्लो मोशन डांस से सभी का दिल जीत लिया। फिलहाल वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के कारण चर्चा में हैं। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म से पहले दिशा वेकेशन का आनंद उठा रही हैं। दिशा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अपनी हर तस्वीर और वीडियो को वह शेयर करती हैं। इस बार लंदन वेकेशन की इस तस्वीरें काफी तेजी से देखा जा रहा है। फैंस दिशा की इस तस्वीर पर जमकर कमेंट और लाइक्स दे रहे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि दिशा का नाम बॅालीवुड की हॅाट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार है।

वह अपनी फिटनेस को लेकर भी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। लंदन की इन तस्वीरों के साथ दिशा का एक हॅाट वीडियो भी वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वह पानी में स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं।
वैसे दिशा हर स्टाइल में काफी ग्लैमरस दिखाई देती हैं। आपको बता दें कि दिशा ने लंदन ब्रिज से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि एक मामूली शाम के लिए भी लंदन का ये रूफटॅाप रेस्तरां काफी खूबसूरत है।
बॅालीवुड में ऐसी कम एक्ट्रेस हैं जिन पर हर तरह का स्टाइल फबता है। दिशा अपने फैंस से मुलाकात का जरिया इंस्टाग्राम को बनाती हैं। तभी तो आज उनके इंस्टाग्राम फॅालोअर्स की गिनती 23.2 मिलियन तक पहुंच गई है। यहां देखिए दिशा की और भी बेहद खास तस्वीरें..
यहां देखिए खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications