खतरे से बाहर शाहरूख खान के अब भी कुछ टेस्ट बाकी
जैसा कि आप सभी को पता है कि गुरूवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग करते हुए शाहरूख खान चोटिल हो गये थे। उन्हें मामूली चोटें आयी थीं जिसके लिए उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि चोट गंभीर ना होने के कारण उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया था। अपनी चोट के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा कि उन्हें अभी कुछ और जांच करानी है। शाहरुख ने ट्विटर पर प्रशंसकों को यकीन दिलाया कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "कुछ जांच करानी है। इंशा अल्लाह सब ठीक हो जाएगा। शायद कुछ घाव हैं। उनको दिखाऊंगा क्योंकि वे कहते हैं कि घाव का कोई निशान नहीं होना चाहिए।"
आपको बता दें कि उनके कंधे पर सेट का दरवाजा गिर गया था और सिर से थोड़ा सा खून निकला था जिसकी वजह से किंग खान को तुरंत नानावती अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी एमआरआई हुई। जिसमें सबकुछ नार्मल ही निकला है इसलिए ही शाहरूख खान घर जाने के बजाय फिर से शूट पर वापस लौट गये थे।
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशिका फराह खान है, तो फिल्म का निर्माण शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज कर रही है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आईये देखते हैं अस्पताल से बाहर निकलते समय कैसे लग रहे थे शाहरूख खान


Click it and Unblock the Notifications